Home उत्तराखंड गीत-संगीत में रूचि रखने वाली महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

गीत-संगीत में रूचि रखने वाली महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

14

स्किल डेवलपमेंट के तहत ग्रोइंग विजडम अकैडमी के द्वारा 1 से 5 अप्रैल तक लोक-संगीत कार्यशाला का आयोजन

हल्द्वानी । मनु लोक सांस्कृतिक धरोहर संवर्द्धन संस्थान के तत्वाधान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक निःशुल्क पांच दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन डॉ. माधुरी बड़थ्वाल (पद्म श्री) के द्वारा हल्द्वानी में किया जा रहा है। जिसमें स्किल डेवलपमेंट के तहत ग्रोइंग विजडम अकैडमी सह आयोजक की भूमिका निभाएगा। ग्रोइंग विजडम अकैडमी के संस्थापक ललिता कापड़ी ने कहा कि यह कार्यशाला गीत-संगीत में रुचि रखने वाली सभी महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है जिसमें पद्मश्री से सम्मानित डॉ. माधुरी बड़थ्वाल द्वारा पाँच दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें आप सभी हार्दिक आमंत्रित है। यह कार्यक्रम 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक चलेगा। विशेष रूप से पारंपरिक लोक संगीत का गहराई से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किये जाएंगे। ग्रोइंग विजडम अकैडमी प्रबन्धक ललिता कापड़ी ने बताया कि अगर आप अपने भीतर छिपी कला को निखारना चाहती हैं और लोक संगीत की मधुर दुनिया से जुड़ना चाहती हैं, तो यह अवसर आपके लिए ही है, जो कि पूर्णतः निशुल्क है। यह कार्यक्रम जय शारदा भवन, कुसुमखेड़ा, सेंट्रल हॉस्पिटल चौराहा, हल्द्वानी में सम्पन्न होंगे। आप 7895572889 नम्बर पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण पहले जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा उन्हीं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसलिए रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द कराएं और अपने सपनों को नई उड़ान दें।प्रतिभाग करने वाली महिलाएं दिए गए WhatsApp लिंक से जुड़कर भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं –
https://chat.whatsapp.com/BSn0iKPervk7Wg8e2ZAh5W?mode=gi_t