Home उत्तराखंड बहुमत जुटाने की कवायद में मंत्री मण्डल का विस्तार

बहुमत जुटाने की कवायद में मंत्री मण्डल का विस्तार

63
Oplus_131072

हल्द्वानी । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। नवरात्र के दूसरे दिन लोक भवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच नए मंत्रियों प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भरत चौधरी तथा खजान दास को शपथ दिलाई। इस विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इस मौके को भुनाने के लिए भाजपा नेता जश्न मनाने की तैयारी में जुट गये है। सरकार ने भी लाखों, करोड़ो के विज्ञापन जारी कर दिए। देखते ही देखते इसी बीच मंत्री मण्डल का विस्तार भी कर दिया गया है। महज चन्द समय के लिए ही सही लेकिन 5 विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन सवाल फिर वही आकर खड़ा हो जाता है कर्ज में डूबे प्रदेश में चुनावी वर्ष से ठीक पूर्व मंत्री मण्डल के विस्तार का लाभ किसे मिलेगा? जब 4 वर्ष से मंत्री पद पर आसीन विधायक राज्य के विकास को नया आयाम नहीं दे पाए तो ऐसे में चन्द समय के लिए 5 नये विधायक जिन्हें मंत्री पद दिया गया है वो प्रदेश को किस नयी दिशा को और लेकर जाएंगे यह सवाल भाजपा को ही नहीं आम जनता को भी परेशान करेगा।

मंत्री मदन कौशिक को मिली ये जिम्मेदारी

सूत्र से मिली खबर के अनुसार नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी और संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास ये सभी विभाग थे।

मंत्री खजान दास को मिले ये विभाग

वही मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

भरत सिंह चौधरी को मिली ये जिम्मेदारी

इसके साथ ही नवनियुक्त मंत्रियों में भरत सिंह चौधरी को परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), और खादी और ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदीप बत्रा को मिले ये विभाग

प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

राम सिंह कैड़ा को मिले ये विभाग

राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।