Home उत्तराखंड हिमालय अध्ययन केन्द्र पिथौरागढ़ में आशा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

हिमालय अध्ययन केन्द्र पिथौरागढ़ में आशा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

8
Oplus_131072

महापौर कल्पना देवलाल मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एस.एस. नबियाल भी रहे मौजूद

पिथौरागढ़। जिला आशा प्रशिक्षण केन्द्र हिमालय अध्ययन केन्द्र पिथौरागढ़ में आशा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगर निगम पिथौरागढ़ की महापौर कल्पना देवलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एस.एस. नबियाल मौजूद रहे। जिला आशा प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक डाॅ. दिनेश जोशी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं विभिन्न विकासखंडो से पहुंचे आशाओं, आशा फैसिलिटेटर एवं ब्लाक समन्वयकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। आयोजक मंडल के द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट किया साथ ही प्रतीक चिह्न एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हिमालय अध्ययन केन्द्र के उत्कर्ष जोशी ने सभी मंचासीन अतिथियों एवं आशाओं का स्वागत करते हुए आशाओं के कार्यो पर विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। इस अवसर पर डाॅ. दिनेश जोशी ने आशा कार्यक्रम में संस्था की भूमिका एवं लम्बे यात्रा की विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि महापौर कल्पना देवलाल ने सभी आशाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एस.एस. नबियाल ने आशाओं के द्वारा किये जा रहे सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम उल्लेखनीय कार्यो की प्रशंसा की और अपने स्तर से आशाओं को हरसंभव सहयोग करने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने आशाओं के द्वारा ग्रामीण अंचलों मंे स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। आशाओं को एक निश्चित मानदेय हेतु उनके द्वारा सरकार तक आशाओं की बात पहुचाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में आशा कार्यक्रम मुनस्यारी एवं धारचूला की टीम के द्वारा स्थानीय भेष भूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आशाओं, एएफ तथा ब्लाक समन्वयक को प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आशा विकासखंड विण, प्रथम आशा फैसिलिटेटर विकासखंड मुनस्यारी दीपा लस्पाल, प्रथम ब्लाक समन्वयक गंगोलीहाट कल्याण सिंह मेहता, इसी तरह द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर हिमालय अध्ययन केन्द्र की उपाध्यक्ष हेमलता जोशी ने सभी आशाओं, अतिथियों एवं संचालकों का आभार व्यक्त किया और जन गीतों के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर जिला ब्लाॅक समन्वयक भास्कर जोशी, ब्लाॅक समन्वयक प्रेमा जोशी, के.एन. चैसाली, कल्याण मेहता, सपना राना, गीता आर्या, जगत राम, गंभीर सिंह मेहता ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन मशहूर संचालक दिवान सिंह वल्दिया ने किया।