Home उत्तराखंड ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड में ए.आई. (आर्टिफ़िशिअल इंटेलिजेंस) प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल...

ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड में ए.आई. (आर्टिफ़िशिअल इंटेलिजेंस) प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन

32
Oplus_131072

यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

हल्द्वानी । ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में प्रतिष्ठित संस्था चंडीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रोन द्वारा ए.आई एवं ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला दिनांक 16/03/2026 से दिनांक 21/03/2026 तक चली। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना एवं उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था, जिससे शिक्षक विद्यार्थियों को  ए.आई की विभिन्न तकनीकियों से अवगत करा सकें। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में ए.आई लैब की स्थापना की गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, हल्द्वानी में यह पहला अवसर है जब किसी विद्यालय ने इस प्रकार की उन्नत ए.आई कार्यशाला का आयोजन किया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक नितिन कटारिया रहे, जिन्होंने विद्यालय के शिक्षकों नितिन त्रिपाठी, श्रीमति चंचल पंत, श्रीमती मेघा जोशी, श्रीमती गायत्री खत्री एवं योगेश त्रिपाठी को ए.आई. एवं उससे जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यशाला के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने चंडीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रोन के संस्थापक सनी कुमार एवं प्रशिक्षक नितिन कटारिया का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Oplus_131072