देहरादून। देहरादून में Red FM द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहाड़ी आर्किटेक्चर को बढ़ावा देने हेतु और विलुप्त होती वास्तुकला शैली के पुनरुत्थान के लिए किए गए प्रयासों और कार्यों के लिए उत्तरकाशी उत्तराखंड से आर्किटेक्ट कृष्ण कुड़ियाल को महामहिम राज्यपाल के द्वारा एक पहाड़ी ऐसा भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कृष्ण कुड़ियाल आईआईटी रुड़की से पास आउट हैं और वर्तमान में पहाड़ों में पहाड़ी आर्किटेक्चर को विस्तार देने हेतु महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं इसी क्रम में उन्होंने कई सरकारी, गैर सरकारी भवन, होटल, रिसॉर्ट और लगभग 170 से भी अधिक छोटे बड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार भी किया। जिनमें प्रमुख रूप से धारी देवी मंदिर, सुरकुंडा देवी मंदिर, बिसोई का महासू देवता मंदिर और सेम मुखेम का नागद्वार आदि सम्मिलित हैं l इसके अतिरिक्त केदारनाथ पुनर्निर्माण में भी एक आर्किटेक्ट के तौर पर उन्होंने महत्वपूर्ण सेवा दी है।




























