Contact Details
गिरीश चन्द्र चन्दोला
सम्पादक
सम्पर्क +91- 8077248363
Email: janabhivyakti123@gmail.com
About us
जनअभिव्यक्ति डॉट कॉम (https://janabhivyakty.com) के इस न्यूज पोर्टल पर आप सभी का तहे दिल से स्वागत हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हैं कि जनअभिव्यक्ति यानी जनता जनार्दन की वह बुलंद आवाज जिसे जनता व्यक्त करना चाहती है। और जनअभिव्यक्ति न्यूज पोर्टल आवाम की उसी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का एक सशक्त जरिया बने यही हमारा मूल उद्देश्य भी है।जनअभिव्यक्ति डॉट कॉम आपके आस पास की समस्याओं के मुकम्मल समाधान का आधार बने और आप से मिली ताकत के बल पर हम जन मुद्दों को पूरी मुस्तैदी के साथ उठा सके यही जन अभिव्यक्ति डॉट कॉम के अभियान का उद्देश्य भी है और हमेशा बना रहेगा। हमारा मानना है कि हाल के वर्षों में पत्रकारिता में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है। पेड़ न्यूज का चलन तेजी से बढ़ा है। बाजारवाद के बढ़ते प्रभाव ने मीडिया में जनसरोकारों से जुड़ी खबरों की संख्या मे गिरावट आयी है, खोजी वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता, जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों, साहित्य, संस्कृति, कला और आम आदमी की चिंता लगातार कम हो रही है। इन हालात में हमारा प्रयास होगा कि जनअभिव्यक्ति डाट काम (https://janabhivyakty.com) केवल एक समाचार पोर्टल ही नहीं अपितु एक विचार बने, जिसकी रोशनी में समाज के उन सभी जरुरतमंदों की जिन्दगी में छाया अंधेरा दूर किया जा सके, जो वर्षों से इन्साफ की लड़ाई व बुनियादी जरूरतों की जंग लड़ रहे हैं। हम लोगों की कोशिश होगी कि आप लोगों के सहयोग से जनअभिव्यक्ति न्यूज पोर्टल जनता के संवाद का ऐसा केन्द्र बिन्दु बने जो सबकी रूचि और जरूरतों के हिसाब से हो, इसके लिए आप सभी सुधी पाठकों का सहयोग, समर्थन व सुझाव आमंत्रित हैं।
















