हल्द्वानी। ऊंचापुल पर लगने वाले जाम के लिए बंशीधर भगत ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कहा कि हाई कोर्ट के डबल स्टे की वजह से यहां सड़क के किनारे दो बिल्डिंग नहीं टूट पाई है। जब कि कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी के रूप में प्रसारित किया है कि मेरे प्रभाव के चलते इन बिल्डिंग को नहीं तोड़ा गया है ।जबकि दोनों बिल्डिंगों के स्वामियों और जिला प्रशासन के बीच यह मामला हाई कोर्ट में लंबित हैं ।और हाई कोर्ट से उन्हें दोबारा स्ट मिला है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऊंचा पुल पर लगने वाला जाम सड़क कम चौड़े होने की वजह से लगता है। इसके इतर सड़क चौड़ीकरण के लिए उन्होंने लगातार कार्य किए हैं जिसमें हल्द्वानी से विधायक रहते हुए उन्होंने पनचक्की से लेकर आईटीआई तक नहर को कवर करवाया था। और उसके बाद अब चौफुला से लेकर हिम्मतपुर तल्ला त्रिमूर्ति मंदिर तक सड़क को चौड़ीकरण किया है जिसकी वजह से लोग काफी खुश है और उन्होंने इस कार्य के लिए उनका भव्य स्वागत भी किया है । वहीं दूसरी ओर चौफुला से लेकर कटघरिया तक रोड चौड़ीकरण का काम लगातार चल रहा है शीघ्र यह सड़क भी बन जाएगी कठघरिया से लेकर कमुवागांजा तक बिजली के पोल तथा पाइपलाइन को हटाने की धनराशि मिल चुकी है। शीघ्र ही इस सड़क को बनाने के लिए धनराशि भी मिल जाएगी और यह सड़क भी चौड़ी हो आएगी ।उन्होंने कहा की लामाचौड से फायर लाइन के समानांतर फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा जिसका जीओ हो चुका है और इसके लिए सर्वे के लिए 26 लाख की धनराशि भी जारी हो चुकी है।उन्होंने एक कांग्रेस के एक नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अगर इस सड़क का उनकी सरकार के दौरान शासनादेश होने का प्रमाण दे दें तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे ।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेयजल की किल्लत को दूर करने के कई ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे जिससे क्षेत्र में पानी की कमी को दूर किया जाएगा। देवपुर देवका में पोखरा नाम के जगह पर एक बहुत बड़े ओवरहेड जलाशय का निर्माण होगा जिससे इस क्षेत्र की पानी की समस्या भी दूर हो जाएगी जिनमें 3 से 4 गांव शामिल है।

रिंग रोड का का हिस्सा प्रस्तावित फोरलेन बाइपास है। 8 वर्षो से रिंगरोड को जनता ढूढ़ रही है। लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नही कर पाई। आईएसबीटी की धनराशि जारी होने के बाद भी भाजपा सरकार ने इसे रोक दिया, मिठाई बटवाई। लेकिन जनता को आईएसबीटी नही मिला।
भोला भट्ट कांग्रेस नेता कालाढूंगी विधानसभा



























