आर्डन प्रोग्रसिव स्कूल, लामाचौड़ के मेधावी छात्र दिव्यांशु बिष्ट का जे.ई.ई. (मेंस) 2026–सेशन 1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    19

    हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रसिव स्कूल, लामाचौड़ के मेधावी छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जे.ई.ई. (मेंस) 2026–सेशन 1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.67 NTA स्कोर प्राप्त किया है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  द्वारा आयोजित की जाती है और देश की सबसे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में गिनी जाती है। दिव्यांशु का विषयवार प्रदर्शन भी अत्यंत प्रभावशाली रहा। उन्होंने भौतिक विज्ञान में 96.82, रसायन विज्ञान में 95.60 तथा गणित में 99.98 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। विशेष रूप से गणित में उनका लगभग परफेक्ट स्कोर प्राप्त करना बहुत सराहनीय है। दिव्यांशु ने इस वर्ष विद्यालय के रेगुलर छात्र रहते हुए जे.ई.ई. (मेंस) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और वे इस वर्ष कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता दिव्यांशु के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। दिव्यांशु की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल स्कूल, बल्कि पूरे हल्द्वानी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए समर्पित होकर प्रयास करें। दिव्यांशु के साथ-साथ विद्यालय के कई अन्य छात्रों ने भी जे.ई.ई. (मेंस) 2026–सेशन 1 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने दिव्यांशु को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।