हल्द्वानी। सिंथिया स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों एवं समितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच तथा उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल का परिचय दिया। इस आयोजन के दौरान संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद्, सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्, संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा अखिल भारतीय राजनैतिक पार्टी सम्मलेन के माध्यम से छात्रों को तार्किक और प्रमाणित जानकारी की खोज करने, अपने विचारों को दिए गए बिन्दुओं के अनुरूप प्रस्तुत करते हुए किसी निर्णय पर पहुचने की प्रक्रिया को समझने का अवसर दिया गया. इस दो दिनी कार्यक्रम के दौरान 55 देशो का प्रतिनिधित्व छात्रों ने किया तथा भारत की 25 विभिन्न राजनैतिक पार्टियों तथा उनके नेताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार भाविक जोशी, हाई कमेंडेशन आयुष भट्ट, स्पेशल मेंशन न्योमित ऐठानी, बेस्ट स्पीकर राधा कृष्ण जोशी, वर्बल मेंशन रुद्राक्ष बिष्ट, पोजीशन पेपर श्रेया कांडपाल को दिया गया, इसी प्रकार सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के लिए लक्षिता बनकोटी, सात्विक रौतेला, निहाल पंत, नम्रता जोशी, यशस्वी बिष्ट को, संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए मधु बिष्ट, मनश्वी जोशी, जयंतिका तिवारी, अवनि बिष्ट व तनुश्री पन्त, जिया मेहता को, राजनैतिक पार्टी के लिए मानसी जोशी, वर्णिका शर्मा, सीमा कपरी, , पूजा धनिक, अभिनव मेहता तथा लक्षिता लमगरिया को दिया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीद्र रौतेला ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कार्यक्रम का संचालन हेमा तिवारी एवं वंडर ब्रेन टीम द्वारा किया गयाह इस अवसर पर सुरेश चन्द्र मिश्रा, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी. बी. जोशी, महेश जोशी, के सी पन्त, प्रदीप मित्रा, ऋचा कर्नाटक, पुष्कर सिंह राजपूत, सुनीता तिवारी, रुचिता पांडे सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



























