Home Uncategorized आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजन

50

हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विदाई गीतों के माध्यम से अपने विद्यालय जीवन की स्मृतियाँ साझा कीं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में भाषा, संस्कार और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। रसनीत कौर को मिस आर्डेनाईट, तनिष पांडे को मिस्टर आर्डेनाईट और मिहिर त्रिपाठी को मिस्टर वर्सेटाइल चुना गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 12 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए एवं विद्यार्थियों के लिए भोज का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।