समिति ने किया 126 महिलाओं को सम्मानित
हल्द्वानी। जय शारदा जन कल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ ही संस्था की 14वीं वर्षगांठ शारदा भवन निकट सेंटर हॉस्पिटल कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 126महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमें टुकटुक मास्टर दीदी, सफल उद्यमी दीदी, पर्यावरण मित्र दीदी और समाज सेवी दीदी को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल और दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष नीमा बिष्ट ने कहा ये सम्मानित वो बहनें हैं जो आज के समाज को आत्मनिर्भर बनके प्रेरणा दे रही हैं और समाज में जन जागृति फैला रही हैं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया, उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। उद्यमिता विकास मंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए और अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहिए । इस दौरान उनके द्वारा लखपति दीदी बनने की जानकारी भी दी गई। इस समारोह में अतिथि रूप में विद्या मह्तोलिया, राजेश्वरी भंडारी, इन्द्रा नगरकोटी, राधा चौधरी, अंजू कठायत, बीना पाठक, दीप्ति चुफाल, आशा दर्मवाल रमा पांडे, बीना भट्ट और संस्था सचिव मेंबर योगेश बिष्ट एवं संस्था मेंबर दीपा पूनेरा, मीनाक्षी पांडे, भावना मझगाई, ममता, रेनू, चंद्रकला, चित्रा, रोहित जोशी आदि उपस्थित रहे।























