Home Uncategorized यूओयू की छात्राओं ने लहराया परचम

यूओयू की छात्राओं ने लहराया परचम

54

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग के दो विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट (UGC-NET) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चयनित होकर विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार बल्कि विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में गृह विज्ञान विभाग की शोधार्थी सुश्री ज्योति नौला ने जेआरएफ नेट तथा एम. ए. गृह विज्ञान की शिक्षार्थी सुश्री प्रियंका ने नेट परीक्षा गृह विज्ञान विषय में उत्तीर्ण की। सफल विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और गृह विज्ञान विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं संस्थान को दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी द्वारा सफल विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। निदेशक, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा, प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।