बुधपार्क में गैस सिलेंडर पर माल्यार्पण कर, जलाया लकड़ी का चूल्हा
हल्द्वानी। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिल रहा है। इंडियन क्रूड ऑयल बास्केट की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जो हाल के वर्षों का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में घरेलू गैस की आपूर्ति हर घर नहीं पहुंच पा रही है, जिसे देखते हुए युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अनोखे अंदाज़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए गैस सिलेंडर में माला चढ़ाकर श्रंद्धाजलि दी और लकड़ी वाले चूल्हे में भोजन बनाकर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया है इसका सबसे ज्यादा असर गृहिणियों पर पड़ रहा है, जिन्हें घर का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी नैनीताल ने आदेश किया था कि हर घर सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी, लेकिन अभी भी लोग जहां जहां गैस की गाड़ी नजर आ रही है वही गैस सिलेंडर लेने चले जा रहे हैं। जिससे गैस बुकिंग वालों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि शासन-प्रशासन इस नाज़ुक घड़ी में भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में पूरी तरह असफल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय ब्लैक में सिलेंडर पच्चीस सौ रुपए तक मिल रहा है। कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट व संदीप भसोड़ा ने कहा सरकार ने अच्छे दिनों के सपने दिखाकर बुरे दिन ला दिए हैं जनता मजबूर होकर लकड़ी के चूल्हे में भोजन बना रही है। वही प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से छात्र नेता मेहूल साह, सचिन राठौर, शाहनवाज मालिक, रेखा जाटव, ज्योति आर्या, विनीता आर्या, प्रेमा सागर, इशहाक खान, मयंक गोस्वामी, अल्का आर्या, रेनू आर्या, देवेन्द्र नेगी, हर्ष शर्मा, सौरभ कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।




























