Home Uncategorized हल्द्वानी के “शरदोत्सव मेला” को राज्य मेला कैलेंडर में शामिल करने हेतु...

हल्द्वानी के “शरदोत्सव मेला” को राज्य मेला कैलेंडर में शामिल करने हेतु मुख्यमंत्री से की मांग

44


हल्द्वानी, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी बाजपेय के माध्यम से आज संस्थान द्वारा दो ज्ञापन दिए गए नंबर 1- “मानव विकास सेवा संस्थान” द्वारा आयोजित पारंपरिक “शरदोत्सव मेला, हल्द्वानी” को उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक राज्य मेला कैलेंडर में शामिल किए जाने की मांग को लेकर संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।
संस्थान के अध्यक्ष विक्की योगी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1997 से पंजीकृत “मानव विकास सेवा संस्थान” द्वारा वर्ष 1999 से हल्द्वानी में पारंपरिक “शरदोत्सव मेला” का निरंतर एवं सफल आयोजन किया जा रहा है। लगभग 25 वर्षों से यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मेले के मुख्य संरक्षक जिलाधिकारी नैनीताल होते हैं तथा संरक्षक मंडल में उपजिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी शामिल रहते हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि पांच दिवसीय इस आयोजन में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकनृत्य, लोकसंगीत एवं पारंपरिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन किया जाता है। स्थानीय कलाकारों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मंच प्रदान करने के साथ ही राज्य की फिल्म, कला एवं पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है। मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और विकास प्रदर्शनी के माध्यम से स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिलता है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं और राजस्व में वृद्धि होती है। संस्थान ने दूसरा ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि पर्यटन और तीर्थाटन राज्य की आय के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। जनपद नैनीताल के छोटा कैलाश में आयोजित शिवरात्रि मेले को एक सप्ताह तक आयोजित किए जाने तथा जिलाधिकारी नैनीताल के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी नैनीताल को नोडल अधिकारी नियुक्त कर व्यवस्थित रूप से मेला संचालन कराने की मांग भी की गई।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विक्की योगी, जो पूर्व में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सदस्य रह चुके हैं, ने कहा कि “शरदोत्सव मेला” न केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम भी है।
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, आरके सुधांशु प्रमुख सचिव, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, गजराज सिंह बिष्ट मेयर हल्द्वानी, ललित मोहन रयाल जिलाधिकारी नैनीताल, दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर नैनीताल, बंशीधर तिवारी अपर सचिव माo मुख्यमंत्री, सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत, सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्यांल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी पूनम चंद (सचिव), साक्षी बेलवाल (कोषाध्यक्ष), राजीव शर्मा, जी.एस. रावत (संरक्षक) , अमनप्रीत सिंह अरोरा राजा, पंकज मिश्रा , संयम मल्होत्रा,जगदीश उपाध्याय, राजू शर्मा, कौस्तुभ चंदोला, सरोज बिष्ट, भाजपा नेता जहीर अंसारी, भुवनेश्वरी जोशी हरीश चंद्र एवं शंकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।