Home उत्तराखंड भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में असंतोष

भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में असंतोष

1591
Oplus_131072

35 वर्ष से भी अधिक समय से संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भुवन भट्ट का आरोप “जमीनी कार्यकर्ता हाशिए पर, दल-बदलुओं को मिल रहा तवज्जो”

हल्द्वानी। भाजपा से 35 वर्ष से भी अधिक समय से जुड़े पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने उत्तराखंड में पार्टी के जमीनी और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा दो बार राज्य में सत्ता में आई, आज वही हाशिए पर धकेल दिए गए हैं। भट्ट ने आरोप लगाया कि पार्टी बाहर से आए दल-बदलू नेताओं को अहम पद दे रही है, जबकि निष्ठावान कार्यकर्ता सिर्फ दरी बिछाने, पुतले फूंकने और होर्डिंग लगाने तक सीमित रह गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारियों और सत्ता के करीबी लोगों की मनमानी चरम पर है। न जनता की सुनी जा रही है, न कार्यकर्ताओं की।

उन्होंने संगठन के सामने दो बड़ी मांगें रखीं हैं कि जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान और जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही पहाड़ों में अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाकर समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।‌वरिष्ठ नेता भुवन भट्ट ने चेताया कि अगर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा तो संगठन कमजोर होगा और इसका असर सीधे जमीनी स्तर पर पड़ेगा।