हल्द्वानी । जिला प्रशासन नैनीताल एवं जिला खेल कार्यालय नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस, स्वच्छता एवं नशा-मुक्ति अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर आज प्रातः 6:00 बजे तिरंगा साइकिल रैली एवं ओपन टू ऑल सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें तिरंगा साइकिल रैली एवं सद्भावना दौड़ हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर तिकुनिया चौराहे तक गई तथा वापस हल्द्वानी स्टेडियम में संपन्न हुई। कार्यक्रम में कुल 356 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान कूपन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयनित 20 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि माननीय ध्रुव रौतेला, मीडिया सलाहकार समिति, दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि माननीय श्री मोहन पाठक, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड खेल परिषद, उत्तराखंड सरकार व उप कुलपति श्रीमती रसिका सिद्दीकी, उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने संयुक्त रूप आकर्षक पुरस्कार से खिलाडियों को सम्मानित किया गया जिनमें दीपक मेहरा ,भावेश बोरा ,नीरज कुमार, मनीष आर्य, हेमांश, अकुंल, हिमांशु ,गोविंद धोनी, माही राज ,हर्षित बोरा, यामिनी ,दीपिका , स्वाति को समानित दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता, नशा-मुक्ति, आपसी भाईचारे, सद्भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। रैली एवं दौड़ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में वरुण बेलवाल, विशेष कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय; किशोर जोशी, खेल प्रकोष्ठ सहसंयोजक , त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, सुरेश पांडे, विनय जोशी, किशोर पाल, उमेश रावत, जीवन प्रसाद, माधुरी ज्याला, अंकुश रौतेला, महेश बिष्ट, महेश फतर्याल, निलेश गुप्ता, हर्ष गोयल, निशांत मेहता, अमन नबियाल, भगवत मेर, कमल बिष्ट, गोविंद लटवाल, मनोज कुमार, राहुल सिंह, गोपाल नेगी, पूनम शिरोला, हेमलता शाह, किरण मौर्य सहित खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, महानुभावों एवं जिला खेल कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति, एकता, स्वच्छता एवं नशा-मुक्त समाज का संदेश देते हुए “फिट रहेगा भारत, नशा-मुक्त रहेगा भारत” का संकल्प भी व्यक्त किया।































