Home उत्तराखंड हल्द्वानी में 29 अगस्त को गूंजेगा खेल का बिगुल

हल्द्वानी में 29 अगस्त को गूंजेगा खेल का बिगुल

1277
Oplus_131072

गौलापार में बनकर तैयार हुआ उत्तराखंड का नया खेल केंद्र, लगभग 122 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उत्तराखंड को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। हल्द्वानी के गौलापार में बनकर तैयार हुए स्पोर्ट्स कॉलेज का विधिवत शुभारंभ 29 अगस्त 2026 को होगा। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में हुई बातचीत के दौरान क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने इसको लेकर विस्तार से जानकारी दी।

“उत्तराखंड के लिए गर्व का पल” – क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत

कार्यालय में बातचीत के दौरान क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने कहा: “यह उत्तराखंड के लिए सौभाग्य का विषय है। खेल विभाग के तत्वावधान में हल्द्वानी में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य यहां के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मुहैया कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। 29 अगस्त को खेल दिवस पर मुख्यमंत्री धामी जी के साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।”

उन्होंने आगे बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान 122 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और खेल के प्रति युवाओं का रुझान और बढ़ेगा।

क्या खास होगा नए स्पोर्ट्स कॉलेज में

  1. विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: कॉलेज में राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग दी जाएगी।
  2. रोजगार के अवसर: 122+ पदों पर नियुक्ति से स्थानीय युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
  3. खेलो इंडिया का विस्तार: यह कॉलेज उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने और ग्रासरूट स्तर पर प्रतिभा खोजने में मील का पत्थर साबित होगा।

क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पन्त ने कहा कि गौलापार में बन रहा यह कॉलेज आने वाले समय में उत्तराखंड से ओलंपिक और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने का हब बनेगा। उन्होंने बताया कि यह हल्द्वानी के गौलापार स्थित उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हैं, जहां विविध विषयों के कोर्स के साथ ही स्पोर्ट्स जर्नलिज्म का कोर्स भी पहले सत्र से ही शुरू किया जाएगा। यानी खेल रिपोर्टिंग, मीडिया, कमेंट्री में करियर बनाने वाले युवाओं को सीधा मौका मिलेगा। वहीं निर्मला पन्त ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसका मकसद है युवाओं को खेल के साथ-साथ रोजगारपरक शिक्षा देना ताकि वो कोच, मैनेजर, जर्नलिस्ट, साइंटिस्ट बन सकें। उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को देशभर में मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। फिलहाल विभाग अंतिम तैयारियों में जुटा है। अधिकारियों का मानना है कि इस कॉलेज से कुमाऊं ही नहीं पूरे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एक नया मंच मिलेगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत से बातचीत करते मध्य हिमालय विमर्श समाचार पत्र के सम्पादक दिनेश चंद्र जोशी, गिरीश चन्दोला और धीरज जोशी