Home उत्तराखंड हजारों परिवारों की आजीविका संकट में

हजारों परिवारों की आजीविका संकट में

1055

ट्रांसपोर्टरों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

हल्द्वानी। देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। पांच सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार न होने पर महासंघ ने 20 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बुधवार को यातायात नगर स्थित महासंघ कार्यालय में हुई आपातकालीन बैठक में परिवहन व्यवसायियों के उत्पीड़न और ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन हुआ। बैठक के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की गई।

महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा कि वाहन स्वामियों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है। यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो 20 अगस्त से प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। इससे जरूरी सामान की आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा और हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा। बैठक से पहले महासंघ का एक शिष्टमंडल संभागीय परिवहन अधिकारी से मिला और पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उत्पीड़न बंद करने और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की गई है।

बैठक में राजकुमार सिंह नेगी, विक्रम बिष्ट, ललित पाठक, डब्बू तिवारी, ललित मोहन शर्मा, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, दयाकिशन शर्मा, भगवान सिंह मेहरा, वीरेंद्र बिष्ट, जय उप्रेती, हरीश जोशी और ट्रांसपोर्टर नेता उमेश चंद पांडे सहित बड़ी संख्या में वाहन स्वामी मौजूद रहे। वहीं महासंघ ने सरकार से अपील की है कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बचाने के लिए मांगों पर शीघ्र फैसला लिया जाए। अन्यथा आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।