Home उत्तराखंड आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में समर कैंप की धूम

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में समर कैंप की धूम

2287

हल्द्वानी । लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए डांस, संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग, खेलकूद, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कंप्यूटर गतिविधियाँ तथा विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। कैंप के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और वे विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। बच्चे नई-नई विधाओं को सीख कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा अवकाश के समय को रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक बनाना है। प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनके कौशल का विकास होता है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को समर कैंप का अधिकतम लाभ उठाने तथा उत्साहपूर्वक सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।