SSP अजय गणपति ने किया अनावरण, नए फीचर्स से लैस
रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि. के शोरूम में बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी Scorpio-N के नए मॉडल की भव्य लॉन्चिंग हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस अजय गणपति रहे। उन्होंने कंपनी के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल व अन्य निदेशकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर नए मॉडल का शुभारंभ किया।
कंपनी के महाप्रबंधक सेल्स ने बताया कि नए मॉडल में Panoramic Skyroof, 540° Surround View System, R18 Diamond Cut Alloy Wheels, 31.24 सेमी Floating HD Touchscreen और 26.03 सेमी HD Digital Cluster दिए गए हैं। इसके साथ ही 65W USB Type-C Fast Charging, Level 2 ADAS, 12-स्पीकर SONY Audio System और Ventilated Seats जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार 2022 में लॉन्च के बाद Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसमें G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD व 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। इस अवसर पर राजेश सिंघल व नितिन भी मौजूद रहे, जिन्होंने महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन से कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किमी की यात्रा 57 घंटे में पूरी कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया।

सी.एम.डी. शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि कुमार ऑटोव्हील्स क्वालिटी और सर्विस में कोई समझौता नहीं करता। इसी के चलते कंपनी देश के शीर्ष डीलर्स में शामिल है। नई Mahindra Scorpio-N अब कुमार ऑटोव्हील्स, किच्छा बाईपास रोड, रुद्रपुर में उपलब्ध है। लॉन्चिंग में कंपनी अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, बीमा-फाइनेंस प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।































