Home उत्तराखंड कैंची धाम में जाम से पहाड़ के लोग हलकान, शटल सेवा शुरू...

कैंची धाम में जाम से पहाड़ के लोग हलकान, शटल सेवा शुरू करने की मांग

511

कैंची जाम को लेकर आंदोलनकारियों का ज्ञापन – गौलापार और एचएन स्कूल से चलें शटल बसें

हल्द्वानी। कैंची धाम में भीषण जाम से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रानीखेत के लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर राज्य आंदोलनकारी मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि श्राद्ध पक्ष की भीड़ से भवाली-कैंची मार्ग पर घंटों जाम लग रहा है। पहाड़ की जनता को अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हमने इसी सुविधा के लिए राज्य बनाया था।मंच ने मांग की कि गौलापार स्टेडियम और एचएन स्कूल ग्राउंड में पार्किंग बनाकर वहां से कैंची धाम तक शटल बस सेवा चलाई जाए। कालाढूंगी से आने वाले वाहनों के लिए भी यही व्यवस्था हो। मंदिर के आसपास खड़े वाहनों पर जुर्माना और सील की कार्रवाई हो। मांग नहीं मानी तो धरना-प्रदर्शन होगा। ज्ञापन देने में भुवन तिवारी, कमल जोशी, रवि पाटनी, राजेश बिष्ट मौजूद रहे।