बागेश्वर । आगामी 25 मई 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम सभा पोखरी, विजयपुर, तहसील कांडा में ‘द म्यूजिकल विलेज पोखरी फेस्ट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक वरूण चन्दोला, जो उत्तराखंड क्रांति दल के कर्मठ कार्यकर्ता और कपकोट विधानसभा क्षेत्र से संभावित विधायक प्रत्याशी भी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की थीम, एक दिन, एक गांव, एक जश्न पर आधारित है जिसमें स्थानीय संगीत, संस्कृति और एकता का संगम एक साथ देखने को मिलेगा। जो यहां के स्थानीय लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। इस फेस्ट की खास बात यह है कि लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस के साथ ही इस कार्यक्रम में बड़े-बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। जहां स्थानीय खानपान व हस्तशिल्प के स्टॉल, ग्रामीण सहभागिता यानि गांव वालों की एक्टिव हिस्सेदारी, खेल व गतिविधियां (सभी उम्र के लिए) एक ही मंच पर आयोजित होंगे। अन्त में इस कार्यक्रम के आयोजक वरूण चन्दोला ने बताया कि यह फेस्ट पहाड़ी संस्कृति को प्रमोट करने और गांव को एक नई पहचान देने के लिए किया जा रहा है।





























