Home देवभूमि माँ को समर्पित हरियाली, गोरखा आमा समूह ने लगाये 200 पौधे

माँ को समर्पित हरियाली, गोरखा आमा समूह ने लगाये 200 पौधे

657

महोगनी, आम, लीची सहित विभिन्न प्रजातियों का रोपण

पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सोमवार को हरदी डाली स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में गोरखा आमा समूह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने मंदिर परिसर में लगभग 200 पौधे लगाए। इनमें 80 महोगनी के पौधे शामिल हैं। इसके अलावा आम, लीची, गंधराज, चाइना, डाल, मोगरा, फास्टर पाम और लिप्स्टिक प्लांट के करीब 50 पौधे भी रोपे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी में बढ़ते तापमान को कम करना और हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखना बताया गया।

इस अवसर पर गोरखा आमा समूह की उपाध्यक्ष सीमा थापा, कोषाध्यक्ष लीला थापा, महासचिव मनीषा थापा, सुषमा थापा, शारदा गुरूंग, ज्योति राणा, ऋतिशा, मीनू गुरूंग, गुड्डी गुरूंग, माला थापा, लक्ष्मी थापा, मधु थापा, मोना थापा, रीता थापा, दुर्गा थापा और रिंकी सिंह उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राणा भी शामिल हुए। गोरखा समाज विकास समिति के उपाध्यक्ष सागर गुरूंग, दीपक थापा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

समूह की पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी को स्वच्छ और हराभरा पर्यावरण मिल सके।