Home उत्तराखंड मेहनत और विश्वास की जीत : हेमन्त साहू

मेहनत और विश्वास की जीत : हेमन्त साहू

826

हल्द्वानी। युवा काग्रेस संगठनात्मक चुनाव में हेमन्त साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष पद निर्वाचित होने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा यह सम्मान उनके संघर्ष, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। निश्चित ही उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा युवाओं की आवाज बुलंद होगी।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, पूर्व राज्य मंत्री सुहैल अहमद, काग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राष्ट्रीय सचिव मीमांसा आर्या, व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, सचिन राठौर, मोनू चौहान, कौशलेंद्र भट्ट, लाल सिंह पवार, पार्षद प्रीति आर्या, जीत सिंह, राजेश साहू, केतन जायसवाल समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। साहू पूर्व में कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री नैनीताल, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस नैनीताल, जिला प्रभारी जैसे विभिन्न दायित्वों को पूरी कर्मठता से निर्वाहन कर चुके। युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सम्मानित वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों और समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा यह विश्वास मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सभी विश्वास और स्नेह ने मुझे नई ऊर्जा और जिम्मेदारी दी है। सभी के सहयोग से मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं, समाज के हक की आवाज़ बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।