भव्य निशान यात्रा और संकीर्तन महोत्सव का आयोजन, कोलकाता से नीमच तक के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी। नगर में श्री श्याम भक्तों के लिए 6 जून 2026, शनिवार का दिन भक्ति और उल्लास से भरपूर रहेगा। श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था (रजि.), हल्द्वानी द्वारा “भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव” और “भव्य निशान यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत सुबह 6 बजे लटूनिया महाराज मंदिर, बरेली रोड से होगी। निशान पूजन के बाद यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए कालाढुंगी चौराहा से गुजरकर श्री नवाटू श्याम मंदिर, मुखानी तक पहुंचेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए निशान बुकिंग 7088376344, 9927430225, 8449176822 पर कराई जा सकती है। शाम 7 बजे से उत्थान मंच, हीरा नगर में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव होगा।

इसमें कोलकाता से सौरभ शर्मा और निहाल ठकरान, फतेहाबाद से परविन्दर पलक, नीमच से कनिका ग्रोवर और हल्द्वानी से पंडित विवेक शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में अखण्ड ज्योति, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, पुष्प वर्षा और श्री श्याम रसोई का भी आयोजन किया गया है। संकीर्तन का सीधा प्रसारण YouTube पर भी किया जाएगा।

इस महोत्सव के कार्यक्रम संरक्षक हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट और वरिष्ठ समाजसेवी शशि भूषण अग्रवाल हैं। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, लखदातार महिला मंडल, श्याम मित्र मंडल हल्द्वानी सहित एक दर्जन से अधिक श्याम मंडल और सेवादार परिवार सहयोग कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष अकित पाल ने बताया कि भक्त, ज्ञान और संगीत की त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।





























