कांग्रेस नेताओं ने एसपी सिटी का घेराव किया
हल्द्वानी । राजपुरा में अवैध नशे और सट्टे के कारोबार को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आज कांग्रेस नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एस.पी. सिटी कार्यालय का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मलय बिष्ट, कांग्रेस जिला महामंत्री व पार्षद धर्मवीर ने बताया कि 3 दिन पहले ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय चौकी का अवैध कारोबारियों को संरक्षण मिला हुआ है, इसलिए उनके हौसले बुलंद हैं। वहीं युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि नशे से युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के साथ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें। वहीं विजेन्द्र चौहान, पूर्व सहायक नगर आयुक्त व राजों टंडन ने बताया कि राजपुरा पुलिस चौकी का तस्करों को संरक्षण है। अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमकाया जाता है। इस दौरान त्रिलोक बनौली, सुमित कुमार, संजय शेखर, सूरज प्रकाश, तलत एतेशाम, नवीन चौहान, मो. दिलशाद, दिनेश चौहान, अशोक पांडे, राज वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। सभी स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस-प्रशासन नशे और सट्टे के नेटवर्क पर तुरंत सख्त एक्शन ले और चौकी की भूमिका की जांच करें।



























