Home उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं की बैठक

कांग्रेस नेताओं की बैठक

1334

अल्मोड़ा में राहुल गांधी की 4 जून की जनसभा की तैयारियों पर चर्चा

हल्द्वानी। सौरभ होटल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य प्रीतम सिंह के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया। बैठक में 4 जून 2026 को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकारों से जुड़े अहम विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।