Home उत्तराखंड 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 देशभक्त करेंगे रक्तदान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 देशभक्त करेंगे रक्तदान

872

वंदे मातरम् ग्रुप हल्द्वानी का संकल्प, नागरिकों से रजिस्ट्रेशन की अपील

“रक्तदान-राष्ट्रदान” : हल्द्वानी में 15 अगस्त को लगेगा विशेष रक्तदान शिविर

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और समाजसेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वंदे मातरम् ग्रुप, हल्द्वानी द्वारा 15 अगस्त 2026 को “80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 देशभक्तों द्वारा रक्तदान” अभियान के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतीकात्मक रूप से 80 देशभक्त रक्तदान करेंगे। आयोजकों का कहना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह आयोजन हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ग्रुप ने हल्द्वानी के सभी युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और देशभक्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें। अधिक जानकारी के लिए 7017926551 पर संपर्क कर सकते हैं।