नुक्कड़ नाटक से दिया लोकतंत्र का संदेश
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और राजनीति विज्ञान विभाग ने सोमवार को मानपुर पश्चिम में निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्लब सदस्य मेघा ने मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी, जबकि राकेश जोशी ने ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक ‘मेरा अधिकार, मेरी सरकार’ रहा, जिसकी रूपरेखा ज्योति फर्त्याल ने तैयार की थी। बीए पंचम सेमेस्टर के पुष्कर नयाल, राकेश जोशी, शोधार्थी आशुदीप सहित अन्य छात्रों ने नाटक के जरिए मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश दिया। SIR से संबंधित विषय पर भी चर्चा हुई।

पार्षद भागीरथी देवी बिष्ट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विवि की प्रवेश प्रक्रिया का भी प्रचार किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. घनश्याम जोशी ने सभी का आभार जताया।



































