Home उत्तराखंड डा. ललित जोशी को भाजपा उत्तराखंड विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक की...

डा. ललित जोशी को भाजपा उत्तराखंड विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी

1473

सरल स्वभाव, निर्भीक कलम और कानून के प्रति समर्पण का सम्मान

हल्द्वानी। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी डा. ललित जोशी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के विधि मामले विभाग में प्रदेश सह-संयोजक का नवीन दायित्व सौंपा गया है।डा. जोशी जी का नाम केवल न्यायालयों की पैरवी तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने जीवन के एक अहम पड़ाव में पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य किया है। कलम और कानून दोनों को उन्होंने एक ही नजर से देखा सच के पक्ष में खड़े रहने की नजर से। जिन्हें वे जानते हैं उनके लिए यह कोई आश्चर्य नहीं। हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से उठाना उनकी आदत रही है। चाहे आमजन की पीड़ा हो या प्रदेश के हित का कोई मुद्दा, आवाज उठाने में वे कभी पीछे नहीं हटे। उनकी सबसे बड़ी पूंजी उनका सरल और सौम्य स्वभाव है। भीड़ में भी अलग दिखने वाले इस व्यक्तित्व की पहचान है, सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस। बिना किसी लाग-लपेट के, बिना किसी दबाव के। कानून, पत्रकारिता और जनसेवा के त्रिवेणी संगम से निकले डा. ललित जोशी से यह अपेक्षा है कि प्रदेश सह-संयोजक के रूप में वे भाजपा के विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त, जनोन्मुखी और न्यायप्रिय बनाएंगे। भाजपा पार्टी परिवार को विश्वास है कि आपके अनुभव, निष्ठा और जमीनी समझ से उत्तराखंड में कानून और जनहित के मामलों को नई दिशा मिलेगी।