Home उत्तराखंड नेचर मैन को समाज की जरूरत, पर्यावरण योद्धा का साथी बने

नेचर मैन को समाज की जरूरत, पर्यावरण योद्धा का साथी बने

1230

जिसने 40 हजार KM साइकिल चलाकर जगाया देश, आज वही घुटनों के दर्द से जूझ रहा

लालकुआं। कहावत है – जो दूसरों के लिए जीता है, वक्त पर समाज भी उसी के लिए खड़ा होता है। साइकिल से 40,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर भारत को हरियाली का संदेश देने वाले लालकुआं के “नेचर मैन” भूपेंद्र सिंह मेहरा (65) आज खुद मदद की बाट जोह रहे हैं।

जीवनभर जल, जंगल, जमीन और स्वच्छता के लिए समर्पित रहे इस पर्यावरण योद्धा ने 58 वर्ष की उम्र में देहरादून से मुंबई तक की कठिन साइकिल यात्रा कर सबको चौंका दिया था। उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन पर जनजागरण किया। उनके इस जज्बे को गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा समेत देशभर की संस्थाओं ने सम्मानित किया था।

पर सेवा का यह लंबा सफर अब उनके शरीर पर भारी पड़ गया है। लगातार साइकिलिंग से दोनों पैरों के जोड़ खराब हो गए हैं और डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी की सलाह दी है। मुसीबत तब और बढ़ गई जब उन्होंने हाल ही में अपने इकलौते बेटे को खो दिया। अब बहू और छोटे पोते-पोतियों के एकमात्र सहारे वही हैं।

इलाज और परिवार की जिम्मेदारी ने सारी जमा-पूंजी खत्म कर दी है। पर्यावरण के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले इस योद्धा को आज समाज की जरूरत है।

सहायता के लिए –
खाता नाम: भूपेंद्र सिंह मेहरा
बैंक: SBI, खाता नं. 30945827681, IFSC: SBIN0011416
G Pay: 9720248112
पता: गायत्री भवन, छड़ैल, हल्द्वानी