Home उत्तराखंड मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी ने किया जनसंपर्क...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी ने किया जनसंपर्क अभियान का ऐलान

972

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल ने “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान की शुरुआत की। 2 जून को हल्द्वानी स्थित बीजेपी कुमाऊँ संभाग कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार ने 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लक्ष्य मानकर ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके चलते देश 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की ओर दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 5 जून से 23 जून तक ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 से 11 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे, 8 से 14 जून 600 प्रबुद्धजनों से विशेष जनसंपर्क किया जाएगा। 12 जून को 12 साल के विकास कार्यों पर जिला मुख्यालय में मीडिया संवाद, 12 से 14 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियों पर 3 दिवसीय प्रदर्शनी, 13 से 20 जून हर विकासखंड में जनकल्याण शिविर, 15 से 18 जून विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध बैठक का आयोजन, 16 से 20 जून प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। वहीं 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बीजेपी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे घर-घर जाकर मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाएँ।