Home उत्तराखंड रानीबाग चौपाटी पर पहाड़ी आर्मी का उग्र प्रदर्शन

रानीबाग चौपाटी पर पहाड़ी आर्मी का उग्र प्रदर्शन

891
Oplus_131072

7 दिन का अल्टीमेटम

हल्द्वानी । रानीबाग स्थित पवित्र चित्रशिला घाट पर खुले चौपाटी के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। पहाड़ी आर्मी ने शनिवार को घाट पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन कर शासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कत्युरी समाज की कुलदेवी माता जियारानी के स्थान, पवित्र चित्रशिला घाट और मां गंगा-गार्गी के तट पर संस्कृति के विपरीत किसी भी तरह का व्यावसायिक कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि 7 दिनों के भीतर चौपाटी को ध्वस्त किया जाए। साथ ही मंदिर समिति की भूमि पर अतिक्रमण और खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि यह कृत्य सीधे-सीधे पहाड़ी हिंदुओं की आस्था पर हमला है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कौन लोग हैं जो मंदिर समिति की जमीन पर चौपाटी खुलवा रहे हैं। रावत ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कुछ बड़े नेताओं की नजर मंदिर समिति की जमीन पर है और चौपाटी की आड़ में जमीन को हड़पने की कोशिश हो रही है।

संगठन ने जिला पंचायत अधिकारी पर भी कार्रवाई की मांग की है जिसने कथित तौर पर मंदिर समिति की जमीन परमिशन दी थी। पहाड़ी आर्मी ने चेतावनी दी कि अगर 7 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन पहाड़ी हिंदू समाज के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रेममेर, नगर अध्यक्ष कविता, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री मोहन बोरा, महिला जिला उपाध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सालाकोटि, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, कैलाश डालाकोटी और अनुराग भारतीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।