हल्द्वानी। रानीबाग में Growing Wisdom Academy के तत्वावधान में महिलाओं के लिए चाइल्ड साइकोलॉजी एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 25 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला में Growing Wisdom Academy की Director एवं Speaker ललिता कापड़ी ने बच्चों के मनोविज्ञान, व्यवहार, भावनात्मक विकास तथा महिलाओं के व्यक्तिगत एवं कौशल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर समझने के लिए उनके व्यवहार के साथ-साथ उनकी भावनाओं और मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को समझना भी जरूरी है।
कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में Growing Wisdom Academy की Program Manager मीना राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में रानीबाग की ग्राम प्रधान श्रीमती कलावती थापा एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास की दिशा में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यशाला में शीतल चौहान, भगवती सिंह, दलजीत कौर, निशा आगरी, गंगा बिष्ट, गुंजन थापा, हिमानी गोस्वामी, दीपा नेगी, चंपा बिष्ट एवं आशा भंडारी सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने चाइल्ड साइकोलॉजी, व्यक्तित्व विकास, जीवन-कौशल एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में Growing Wisdom Academy की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
“जब एक महिला सीखती है, तो वह केवल अपना भविष्य नहीं संवारती, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी नई दिशा देती है।”
Growing Wisdom Academy का उद्देश्य “Empowering Women, Shaping Futures” की भावना के साथ महिलाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।































