Home उत्तराखंड सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत

सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत

897

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का रविवार को हल्द्वानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।सुबह 11 बजे नवीन मंडी में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए। अध्यक्ष के पहुंचते ही फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद गाड़ियों के काफिले के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता उनके आवास आजाद नगर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को प्रदेश की कमान सौंपी है, इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड में आम जनता की लड़ाई के लिए सपा अब मैदान में दिखेगी। भाजपा-कांग्रेस को एहसास कराएंगे कि तीसरी शक्ति सपा भी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन विस्तार जल्द किया जाएगा। इस दौरान सोमपाल सिंह, जावेद सिद्दीकी, ओशियन यादव, हरपाल शर्मा, असरफ अय्यूब, जाहिद काका, विक्की खान, संजय गुप्ता, अर्जुन राठौर, अल्तमस कुरैशी, अरशद जमाल, उस्मान अंसारी, उमैर मतीन, राजू सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।