हल्द्वानी। बरसात के मौसम को देखते हुए सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आज स्कूली बच्चों के लिए छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा यह कार्यक्रम रा. प्रा. पा. बमोरी मल्ली, नियर दुर्गा सिटी सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. सी. टम्टा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने की।कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. टम्टा ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और सारथी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चम्पा पुरोहित, अध्यापिका दीपा जोशी उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेन्द्र जोशी, गिरीश लोहनी, प्रदीप सबरवाल, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल, पूजा पंत, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, बीना जोशी, संतोष गौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।































