Home उत्तराखंड हल्द्वानी में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई

हल्द्वानी में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई

778

ललित जोशी बने प्रदेश सहसंयोजक, गौरव कपूर मनोनीत सभासद

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के कानूनी मामलों में प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किए गए अधिवक्ता ललित जोशी एवं नगर पंचायत लालकुआ के मनोनीत पार्षद गौरव कपूर का बुधवार को हल्द्वानी बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बार में मिष्ठान वितरण कर दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी गईं। अधिवक्ताओं ने कहा कि ललित जोशी और गौरव कपूर लंबे समय से हल्द्वानी में सक्रिय वकालत से जुड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। पार्टी में मिली नई जिम्मेदारियों से क्षेत्र में विधिक मामलों और जनसेवा को और मजबूती मिलेगी। स्वागत समारोह में सीनियर अधिवक्ता जे.के. शर्मा, जी.एन. जोशी, मनोज भट्ट, श्याम सुंदर बेलवाल, पीयूष तिवारी, पंकज कबडवाल, मुकेश थूवाल, सुधांशु तिवारी, मयंक कपिल, रोशन तिवारी और अनिल धानक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पार्टी को विधिक मोर्चे पर और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।