अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ को अल्मोड़ा जिले में मजबूती मिली है। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र निवासी कुन्दन सिंह राणा ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें सदस्यता क्रमांक UKDYP11653 जारी किया गया है।

यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने कुंदन सिंह राणा को सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपते हुए पार्टी से जुड़ने पर बधाई दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के मूलमंत्र पर चलकर युवा उत्तराखंड के स्वाभिमान और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का कार्यालय देहरादून के 10 कचहरी रोड पर स्थित है। पार्टी ने दावा किया कि पहाड़ के युवाओं का रुझान क्षेत्रीय दल की ओर बढ़ रहा है।





























