Home उत्तराखंड मध्य हिमालय विमर्श का कार्यालय रामनगर में भी खुला

मध्य हिमालय विमर्श का कार्यालय रामनगर में भी खुला

1062

जनता तक सीधे पहुंचेगा अखबार

रामनगर। जनहित के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाने वाला हिमालयी राज्य का लोकप्रिय समाचार पत्र मध्य हिमालय विमर्श का कार्यालय आज पौड़ी लोकसभा कार्बेट सिटी कानिया, रामनगर नैनीताल में भी विधिवत खोला गया। कार्यालय उद्घाटन समारोह में समाचार पत्र के सम्पादक दिनेश चन्द्र जोशी, मार्केटिंग हैड धीरज जोशी, रामनगर पौड़ी लोकसभा प्रभारी एवं रामनगर कार्यालय प्रभारी किशन चन्द्र पन्त और समाचार पत्र के कम्पोज़र, डिज़ाइनर एवं संवाददाता गिरीश चन्द्र चन्दोला सहित रामनगर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सम्पादक दिनेश चन्द्र जोशी ने कहा कि मध्य हिमालय विमर्श शुरुआत में मैग्जीन के रूप में प्रकाशित होता था। आज यह हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में परिवर्तित होकर हिमालयी राज्य की आवाज बन चुका है और लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है।

मार्केटिंग हैड धीरज जोशी ने बताया कि पाठकों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब अखबार को सीधे उनके निवास तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

रामनगर पौड़ी लोकसभा और रामनगर कार्यालय प्रभारी किशन चन्द्र पन्त ने कहा कि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में अखबार की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रामनगर में भी कार्यालय पौड़ी लोकसभा कार्बेट सिटी कानिया, रामनगर नैनीताल में खोला गया है, ताकि आमजन को अखबार समय पर और आसानी से उपलब्ध हो सके।

समाचार पत्र के कम्पोज़र, डिज़ाइनर एवं संवाददाता गिरीश चन्द्र चन्दोला ने कहा कि भले ही आज डिजीटल का युग हो, लेकिन अभी भी समाचार पत्र हजारों लोगों के लिए रोजगार और सत्यता की जानकारी का प्रमुख साधन है।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने अखबार को घर-घर तक पहुंचाने और जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।