Home उत्तराखंड शहीदी पर्व पर छबील लगाकर बांटा शरबत

शहीदी पर्व पर छबील लगाकर बांटा शरबत

1215
Oplus_131072

हल्द्वानी । सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी पर्व पर शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में श्री गुरु गोबिंद सिंह चौक, ओ.के. होटल पर भव्य छबील का आयोजन किया गया। हेड ग्रंथि जगमीत सिंह जी ने अरदास के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। भीषण गर्मी में राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए ठंडे मीठे शरबत और छोले का प्रसाद वितरित किया गया। सिख संगत के साथ नगरवासियों ने भी बड़ी श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया।

गुरु अर्जन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद गुरु थे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का संपादन कराया और धर्म रक्षा के लिए लाहौर में तत्ते तवे पर बैठकर शहादत दी। उनके “तेरा कीया मीठा लागै” उपदेश की याद में ही गर्मियों में छबील लगाकर मीठा शरबत पिलाने की परंपरा है। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार सरदार अमरजीत सिंह आनंद, महासचिव सरदार कंवलजीत सिंह उप्पल, सनी आनंद, मालिन कोहली, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, गगनदीप सिंह सयाली, प्रभजोत सिंह, तेजिंदर पाल सिंह ओबेरॉय, सुरेंद्र सिंह गुजराल, नाटी वीर जी, स्वर्ण पाल सिंह कोहली, अमरीक सिंह, कर्मवीर सिंह, जसवंत सिंह समेत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। सेवादारों ने श्रद्धाभाव से सेवा की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शहरवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया।