Home उत्तराखंड अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु पुलिस ने जारी की सूचना

अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु पुलिस ने जारी की सूचना

705

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को दिनांक 15-08-2026 को तेल मिल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम जनता से शव की पहचान में सहयोग की अपील की है।

मृतक का हुलिया –

  • नाम-पता अज्ञात
  • आंख, नाक, कान औसत
  • सिर पर काले बाल, चेहरे पर हल्की दाढ़ी
  • उम्र लगभग 30-35 वर्ष
  • पहचान चिन्ह : मृतक के बाएं सीने पर अंग्रेजी में HEMA DEVI गुदा हुआ है।

पुलिस के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इस हुलिया के व्यक्ति को जानता-पहचानता हो या उसके किसी परिचित/रिश्तेदार के गुमशुदा होने की जानकारी हो, तो तत्काल कोतवाली रुद्रपुर से संपर्क करें।

संपर्क सूत्र : कोतवाली रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर
मो. 9411112901

पुलिस ने कहा है कि आपकी एक सूचना अज्ञात मृतक की पहचान में मदद कर सकती है और एक परिवार को उसके अपने से मिला सकती है।