Home उत्तराखंड किच्छा डिग्री कॉलेज में व्यावसायिक और पीजी पाठ्यक्रम शुरू हों : डॉ....

किच्छा डिग्री कॉलेज में व्यावसायिक और पीजी पाठ्यक्रम शुरू हों : डॉ. गणेश उपाध्याय

831

किच्छा। राजकीय आदर्श डिग्री कॉलेज किच्छा पहुंचकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी और महाविद्यालय की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान डॉ. उपाध्याय ने उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से फोन पर वार्ता कर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम, तकनीकी कौशल आधारित पाठ्यक्रम और पीजी कक्षाएं शुरू की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किच्छा में सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित होने के बाद व्यावसायिक और तकनीकी दक्ष छात्रों के लिए रोजगार के उज्ज्वल अवसर बनेंगे, साथ ही उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक प्रदेश में पलायन पर भी रोक लगेगी।डॉ. उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की होनहार युवा पीढ़ी प्रदेश की दशा और दिशा बदलने के लिए पूरी तन्मयता से तैयारी कर रही है, इसलिए आदर्श महाविद्यालय में ये पाठ्यक्रम जल्द शुरू किए जाने आवश्यक हैं। इस पर उच्च शिक्षा सचिव ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।