Home उत्तराखंड कुसुमखेड़ा मुख्य चौराहे पर चल रहे निर्माण कार्य का हाल

कुसुमखेड़ा मुख्य चौराहे पर चल रहे निर्माण कार्य का हाल

349

इस निर्माणाधीन नाले के निर्माण कार्य में हो रही देरी का जिम्मेदार कौन ?

सिस्टम की लापरवाही, आम आदमी के लिए बनी बेबसी

हल्द्वानी । कुसुमखेड़ा मुख्य चौराहे पर इन दिनों नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन नाले के लिए की जा रही यही खुदाई लोगो के रोज़मर्रा के कार्यों पर भारी पड़ा रही है। कुसुमखेड़ा मुख्य चौराहे पर हो रहे नाले के निर्माण कार्य में देरी से यहां के स्थानीय लोग काफी परेशान नजर आ रहे है। यह निर्माणाधीन नाला अब मच्छरों और कीड़े मकोड़ों से लोगों को परेशानी में डाल रहा है। एक तरह से कह सकते हैं कि नाले में भरा गन्दा पानी डेंगू जैसी गम्भीर बिमारी पैदा कर सकता है। लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी टूटने का नाम नहीं ले रही है। वही स्थानीय दुकानदार बता रहे हैं कि खुदाई ने सिर्फ सड़क नहीं तोड़ी…उनका धंधा भी तोड़ कर रख दिया है। इस निर्माणाधीन कार्य ने एक बार फिर बया कर दिया है कि ये सिस्टम की लापरवाही है, और ये उस आम आदमी की बेबसी है, जिसके हिस्से में सिर्फ इंतज़ार आता है।