Home उत्तराखंड कैंची धाम स्थापना दिवस पर सारथी फाउंडेशन द्वारा प्रसाद वितरण

कैंची धाम स्थापना दिवस पर सारथी फाउंडेशन द्वारा प्रसाद वितरण

1289

सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

हल्द्वानी। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति परिवार ने बाबा नीब करौली महाराज के कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन शिव मंदिर, माँ जगदम्बा बैंक्विट हॉल के पास, नहर कवरिंग, मुखानी रोड पर किया गया। बाबा के प्रसाद को प्राप्त करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में बाबा के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, केतन जायसवाल, हेमा जोशी, मीना साही, पूजा पंत, कौशल्या जोशी, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, भावना पांडे, बबिता टकवाल, मुन्नी पंत, अजय जोशी, युगल मेलकनी, कुणाल, जिज्ञासा, कमला जोशी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा हर वर्ष कैंची धाम स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाला यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धालुओं के बीच आस्था और सेवा का प्रतीक बन चुका है।