सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
हल्द्वानी । करौली बाबा जी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून 2026 को कुसमखेड़ा चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण पहुंचे और बाबा जी का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

“सेवा ही धर्म, एकता ही बल” के संदेश के साथ आयोजित इस भंडारे का आयोजन सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड एवं सवर्ण शक्ति संगठन, उत्तराखंड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजकों ने कहा कि बाबा नीम करौली की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सेवा की प्रेरणा देती हैं।

भक्तों में सुबह से ही उत्साह देखा गया। भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “एकता में शक्ति, सेवा में भक्ति” के भाव से ही समाज सशक्त बनता है।































