शनि मंदिर के नाम पर पहाड़ी हिंदुओं के इतिहास को मिटाने की साजिश करने वालो को करेंगे बेनकाब
हजारों की संख्या में सड़को में आएंगे पहाड़ी समाज लोग
हल्द्वानी । हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित एक बैकेटहॉल में पहाड़ी आर्मी के तत्वाधान में पहाड़ी ( कत्युरी ) समाज की एक बैठक हुई बैठक में समाज के प्रबुद्ध गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें राज माता जिया रानी मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश मनराल, चंदन मनराल नए कत्युरी डायनेस्टी के विषय में विस्तार से जानकारी दी,राजेंद्र सिंह ने कत्युरी राजाओं के वैभवशाली इतिहास और उनके शासनकाल में पहाड़ों में बने हुए मठ मंदिर और सांस्कृतिक धरोहर के विषय में बताया। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने रानीबाग प्रकरण में तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की उन्होंने कहा पहाड़ी समाज अब चुप बैठकर सहने वाला नहीं है यह हमारे अस्तित्व और स्वाभिमान पर चोट पहुंचाई है चित्रेश्वर धाम रानीबाग, हमारी कुलदेवी मां जिया रानी की कर्मस्थली रही है वह भ रोहिल्लो, तुर्की के ऊपर विजयगाथा की निशानी है यह हमारे समूचे पहाड़ी हिंदुओं का आस्था, संस्कृति और अस्मिता का केंद्र है यहां पर कुछ बाहरी लोगों ने हमारे इतिहास के साथ छेड़खानी कर जबरदस्ती शनि महाराज का मंदिर बनाकर हमारे अस्तित्व को ललकारा है, हम इन आतताइयो का मुकाबला करेंगे और उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे समाज के लोगों ने तय किया की 9 अगस्त अगस्त क्रांति के दिन पहाड़ी स्वाभिमान बचाओ रैली निकल जाएगी जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे जिसमें कुमाऊं, गढ़वाल और नेपाल से कत्युरी वंशज, देव डांगर के मठ मंदिरों के पुजारी, जनप्रतिनिधि सामाजिक, राजनीतिक, युवा, महिला व्यापारी, छात्र संगठनों के हजारों की संख्या लोग शामिल होंगे। जिसमें गाजे बाजे झंडा निशान के साथ रैली आगे बढ़ेगी। बैठक में चित्रांगद रावत पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिलाअध्यक्ष प्रेमा मेर, कविता जीना, राजेंद्र सिंह मनराल, चंदन सिंह मनराल, दिलीप कुमार चंद, विनोद कुमार जोशी,कमल जोशी,जय रावत, देवेंद्र सिंह खाती, सीता रावत, हरेंद्र सिंह राणा, गीता बिष्ट, महेश चंद्र भट्ट, रमेश मनराल, उमा रौतेला,अंजू पांडे, रमेश सिंह रावत,आनंद सिंह कन्याल, विनोद सिंह नेगी, कमल जेठी, मोहन सिंह बोरा, सुजान सिंह दसौनी, प्रदीप रौतेला, कन्नू तिवारी, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र बिष्ट, मनोज सिंह रावत आदि मौजूद रहे।































