Home उत्तराखंड 4 साल बेमिसाल के जश्न में 1.82 करोड़ का बिल बेमिसाल… भुगतान...

4 साल बेमिसाल के जश्न में 1.82 करोड़ का बिल बेमिसाल… भुगतान का इंतजार

1565

PM और गृहमंत्री के कार्यक्रम की बसों का 2.82 करोड़ फंसा, निगम लगा रहा चक्कर

देहरादून। सरकार के जश्न बड़े-बड़े, मंच पर तालियां गूंजीं, लाभार्थी बसों से पहुंचे भी… लेकिन जिन बसों ने सबको पहुंचाया, उनका किराया अब तक “रास्ते में” है।

07 मार्च 2026 को “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के सामने जनता जुटाने के लिए 1612 वाहन झोंक दिए गए। 830 बस, 458 मैक्सी, 25 टेम्पो और निगम की 299 बसों का कुल बिल बना ₹1,82,70,247

फिर 14 अप्रैल को PM के प्रस्तावित दौरे के लिए निगम की 255 बसें और दौड़ाई गईं। उनका अलग बिल ₹1,38,18,460

कुल मिलाकर परिवहन निगम का ₹2,82,20,891 शासन के खाते में अटका है। जिलाधिकारी कार्यालय ने 19 जून को प्रोटोकाल विभाग को पत्र लिखकर “मार्गदर्शन” मांग लिया। RTO साहब ने भी C.D.O. को 1.82 करोड़ के लिए अर्जी भेज दी।

मतलब साफ है – कार्यक्रम की फोटो अखबार में छप गई, नेताओं के भाषण वायरल हो गए, लेकिन ड्राइवर-कंडक्टर और निगम को अभी भी “प्रोटोकाल” निभाना बाकी है।