नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
नैनीताल। नगर के ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचकर अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड डा. अनिल डब्बू ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड डा. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति जो उत्साह और समर्पण देखने को मिल रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जैसे पर्यटन नगरी में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है और वे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहते हैं।

युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देने की बात कही। मैदान में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
































