Home उत्तराखंड चोरगलिया स्थित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण

चोरगलिया स्थित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण

721

अनियमितता मिलने पर कार्रवाई

चोरगलिया / हल्द्वानी। आज निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र, चोरगलिया का ड्रग इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में पुरुष एवं महिला दोनों संवासी भर्ती पाए गए। संस्था के पास स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी से नियमानुसार पंजीकरण प्रमाण-पत्र वैध पाया गया।

मौके पर जांच में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा पाया गया कि कुछ दवाइयों का स्टॉक नियमानुसार संधारित नहीं किया जा रहा था, जिस पर उक्त दवाइयों को सीज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही बिना स्टॉक पंजिका में प्रविष्टि के दवाइयां रखने पर संस्था के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु मामला अग्रसारित किया गया।इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान केंद्र में काउंसलर कार्यरत नहीं पाया गया, जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्था को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा संस्था प्रबंधक को नशा मुक्ति केंद्र को शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप संचालित करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।