Home उत्तराखंड एक साल : 97 प्रतिशत राजस्व मामलों का निस्तारण

एक साल : 97 प्रतिशत राजस्व मामलों का निस्तारण

331

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के एक वर्ष के कार्यकाल में राजस्व प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में राजस्व प्रवर्तन के 97.67 प्रतिशत मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 14 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2026 तक कुल 5745 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 5611 का निपटारा हो चुका है। अब केवल 134 मामले शेष हैं।

अतिक्रमण के 100% मामलों का निस्तारण

सार्वजनिक रास्तों और नहरों में अतिक्रमण के सभी 100 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। सड़क पर अवैध कब्जे के 857 में से 856 और मार्ग निर्माण में बाधा के 71 में से 70 मामले सुलझा लिए गए हैं। पैमाइश के 2491 में से 2398 और मेड़ विवाद के 957 में से 945 मामलों का भी समाधान किया गया है।

85% न्यायिक वाद निपटे, 34 हजार को विरासत का लाभ

एक साल में विभिन्न न्यायालयों में कुल 37,383 वादों में से 31,979 वादों का निस्तारण किया गया, जो 85.54% है। वहीं चौपाल लगाकर 18,906 खातों में 34,897 वारिसों के नाम विरासत के रूप में दर्ज किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।